सिमडेगा, जनवरी 8 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिप सदस्य सह कांग्रेस महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा ने पाकरटांड एवं सिमडेगा प्रखंड के कई गांवों का दौरा कर दर्जनों गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। कंबल पाकर ग्रामीणों ने जोसिमा खाखा के प्रति आभार जताया। मौके पर जोसिमा खाखा ने कहा कि ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी गरीब और बेसहारा परिवारों को होती है। जिनके पास ठंड से बचाव के पर्याप्त साधन नहीं होते। ऐसे में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के अलावे सभी सक्षम लोगों का यह नैतिक दायित्व है कि वे आगे बढ़कर जरूरतमंदों की मदद करें। उन्होंने कहा कि गांवों में आज भी कई ऐसे परिवार हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। ठंड के मौसम में कंबल जैसी छोटी-सी मदद ...