अररिया, दिसम्बर 8 -- अररिया, निज संवाददाता जिले का मोस्ट वांटेड पांच हत्याओं सहित सात अन्य मामलों के आरोपी को एसटीएफ और बैरगाछी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मो नौशाद पिता स्व इशहाक व उनके सहयोगी आलम पिता स्व मंगतु बैरगाछी थाना क्षेत्र के माधोपाड़ाहा का रहने वाला है। अररिया पुलिस को मोस्ट वांटेड आरोपी मो नौशाद की पिछले छह वर्षों से तलाश थी। सोमवार को पुलिस कार्यालय में एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि छह वर्षों से फरार चल रहे पांच लोगों की हत्या का आरोपी मो नौशाद व उनके सहयोगी आलम को एसटीएफ के सहयोग से बैरगाछी पुलिस ने रविवार की रात गिरफ्तार किया है। मो नौशाद जिले के टॉप 10 में शामिल मोस्ट वांटेड कुख्यात अपराधी है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद नौशाद के खिलाफ बैरगाछी थाना में सात और आलम के खिलाफ बैरगाछी थाना में...