महाराजगंज, दिसम्बर 11 -- महराजगंज, निज संवाददाता। महराजगंज शहर स्थित गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कालेज की कक्षा 12वीं की पांच छात्राओं का चयन विकसित भारत 2047 के अन्तर्गत अविष्कार फाउंडेशन द्वारा प्रजंटेश्न के लिए किया गया है। ये छात्राएं 11 दिसंबर व 12 दिसंबर को मुख्यमंत्री के सामने उद्यमिता विकास व नैसर्गिकी पर विचार रखेंगी। प्रधानाचार्य धनंजय सिंह ने बताया कि वानिया खान, नम्रता, अन्या, अंकिता व सलोनी का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि सितंबर में विज्ञान प्रवक्ता अमरेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में जेएलएनएस पीजी कालेज में आयोजित कार्यक्रम में इन छात्राओं का चयन किया गया है। विद्यालय की इन छात्राओं का हेल्थ हार्वेस्ट आर्गेनिक वेजिटेबल विषय पर सर्वोत्कृष्ट प्राजेक्ट प्रस्तुत करने पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयन किया गया है। सभी छ...