मोतिहारी, जनवरी 11 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में कड़ाके की ठंड से राहत नहीं है। ठंड से जन जीवन अस्त व्यस्त है। घने कोहरे के साथ बर्फीली हवा से लोग ठिठुरते रहे। घना कोहरा छाए रहने से सुबह में सड़कों पर आवागमन कम दिखी। धूप नहीं निकलने से लोग कंपकंपाते दिखे। पछुआ हवा चलने से कनकनी बरकरार रही। दोपहर बाद धूप निकली लेकिन सर्द मौसम के कारण इसकी गर्माहट बेअसर रही। हवा चलने से लोग परेशान दिखे। जिले में कड़ाके की ठंड से अभी राहत के आसार नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में अधिक गिरावट से ठंड का सितम तेज रहा। अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव : विगत 6 से 10 जनवरी तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव का क्रम दिखा। 10 जनवरी को अधिकतम ...