कौशाम्बी, सितम्बर 27 -- मंझनपुर, संवाददाता। कड़ा धाम थाना अब जिले के पहले मिशन शक्ति केंद्र थाना के रूप में काम करेगा। यह थाना महिलाओं से संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने का काम करेगा। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। कड़ा धाम थाना अपनी पुरानी जगह देवीगंज चौकी से लेहदरी मार्ग, मनियरवा स्थित नई बिल्डिंग में स्थानांतरित हो रहा है। प्रयागराज के आईजी अजय मिश्रा के निर्देश पर यह बदलाव किया जा रहा है। जल्द ही आईजी और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार इस नए केंद्र का उद्घाटन करेंगे। कड़ा शीतला धाम एक प्रमुख शक्तिपीठ है, जहाँ प्रतिदिन हजारों महिला श्रद्धालु दर्शन के लिए आती हैं। इस क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की आवश्यकता को देखते हुए कड़ा धाम थाना को मिशन शक्ति केंद्र थाना में तब्दील किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.