भागलपुर, नवम्बर 17 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। भागलपुर जिले से निर्वाचित सात विधायकों में अकेले पीरपैंती के विधायक मुरारी पासवान ही ऐसे हैं जिनके पास कहीं आने-जाने के लिए एक बाइक या स्कूटर तक नहीं है। इनके अलावा छह में से पांच विधायक महंगी और लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं। कुछ ऐसे भी जिनकी पत्नियों के पास भी महंगी गाड़ियां हैं। इतना ही नहीं, मुरारी को छोड़ अधिकांश विधायक करोड़पति भी हैं। लेकिन इनके पास कुल जमा 6.55 लाख की ही संपत्ति है जिसमें इनका घर, जमीन और पत्नी का एक-दो गहना भी शामिल है। मुरारी के हलफनामे के अनुसार इनकी वृति का साधन मजदूरी है और पत्नी जीविका दीदी हैं। वहीं गोपालपुर, बिहपुर, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज और नाथनगर से निर्वाचित विधायकों की आय के स्रोतों में अपना व्यवसाय, कंस्ट्रक्शन कंपनी का संचालन, खेती आदि हैं। गोपालप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.