सिमडेगा, फरवरी 17 -- सिमडेगा, हिन्‍दुस्‍तान प्रतिनिधि। वीर बुधू भगत की जयंती के मौके पर मंगलवार को कई लोगों ने उन्‍हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सच्‍ची श्रद्धांजलि दी। मौके पर लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलकर जीवन व्‍यतित करने का संकल्‍प लिया। नप कार्यालय के सामने शहीद वीर बुधू भगत की जयंती के मौके पर केंद्रीय सरना समिति के द्वारा वीर बुधू भगत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि विदेशी दमन से मुक्‍त कराने के लिए जनजातियो के साथ मिलकर वीर बुधू भगत ने आंदोलन का बिगूल फुंका था। जिसे लरका विद्रोह के नाम से जाना जाता है। वीर बुधू का जन्‍म 17 फरवरी 1792 को चांहो प्रखंड के सिलागाई गांव में हुआ था। वीर बुधू भगत ने जमीन और जंगल की रक्षा के लिए आदिवासियों के साथ मिलकर अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोला था। वीर बुधू भगत के आंदोलन से अंग्रेज तिलमिला...