हापुड़, मार्च 16 -- हापुड़। जिलेभर में होली का त्योहार हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। जिला रंगों से सराबोर नजर आया। हर तरफ अबीर गुलाल उड़ता रहा। लोगों ने सामूहिक रूप से डीजे और ढोल की थाप पर जमकर भागड़ा किया। उधर सुरक्षा की दृष्टि से सड़कों पर पुलिसबल तैनात रहा। ताकि हुड़दंगियों पर नजर रखी जा सकें। होली पर सुबह से ही लोग उत्साहित नजर आए। हर तरफ लोगों को मस्ती करते देखा गया। गुरूवार को लोगों ने होलिका दहन स्थल पर पहुंचकर सामूहिक रूप से आखत डाले। इसके बाद रंग खेलना शुरू किया। शुक्रवार की सुबह से ही लोग फिर होली की मस्ती में डूब गए। नगर के मोहल्ला और गांव-गांव हुरियारों की टोलियां निकलीं। देर शाम तक हर तरफ रंग बरसता रहा। होली पर सबसे अधिक उत्साह बच्चों में दिखाई दिया। बच्चे अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.