बांका, जनवरी 10 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में सरस्वती पूजा नजदीक आते ही माहौल पूरी तरह भक्तिमय होना शुरू हो गया है। 23 जनवरी को होने वाली माता सरस्वती की पूजा को लेकर जिले भर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। खासकर मूर्तिकारों के लिए यह समय सबसे व्यस्त माना जाता है। दिन-रात मेहनत कर वे मां वीणापानी की आकर्षक प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। कार्यस्थल में हर ओर मिट्टी, रंग, ब्रश और सांचे दिखाई दे रहे हैं, जहां कारीगर पूरी तन्मयता से मूर्तियों का निर्माण में जुटे हैं। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में सिंहासन पर विराजमान, हंस और कमल पर सवार मां सरस्वती की मूर्तियों की भारी मांग देखी जा रही है। वहीं स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों और विभिन्न पूजा समितियों की ओर से पहले ही ऑर्डर दिए जा चुके हैं। इस दौरान मूर्तिकारों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.