अमरोहा, जनवरी 7 -- अमरोहा, संवाददाता। मंगलवार को जिलेभर में सकट चौथ पर्व श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया है। इस मौके पर महिलाओं ने व्रत रखकर सायंकाल प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की। चंद्रमा को अर्घ्य देकर संतान की दीर्घायु कामना की। घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए गए हैं। बाजार में तिल एवं मूंगफली की खूब बिक्री हुई। इस पर्व को मनाने की तैयारियां लोगों ने एक दिन पहले ही पूरी कर लीं थी। सोमवार को बाजार में सकट पर्व की खरीदारी के लिए देर शाम तक लोग पहुंचते रहे। देहात के बाजार भी खरीदारों से गुलजार रहे। माघ माह में सकट चौथ पर्व मनाने का विशेष महत्व है। इस वर्ष भी यह पर्व शुभ मुहूर्त में धूमधाम से मनाया गया। इस पर्व पर लोगों ने अपने-अपने घरों में बनाये गए तिल एवं बाजरा के लड्डू से भगवान श्री गणेश को भोग लगाया। सकट पर्व को ले...