मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 22 -- दीपावली पर्व के बाद जनपदभर में गोवर्धन पर्व भक्तिभाव, धूमधाम व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जनपद की सभी गोशालाओं में गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाकर पूजा अर्चना की गई। इसके साथ ही मंदिरों व अन्य स्थानों पर भंडारों का आयोजन कर अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। घरों में भी गोवर्धन की पूजा अर्चना कर प्रसाद बनाकर भोग लगाते हुए मन्नतें मांगी। दीपावली के अगले दिन मनाए जाने वाले पर्व गोवर्धन पर्व पर पूजा में लोग भगवान श्री कृष्ण से आराधना करके खुशहाल जीवन की कामना करते हैं। मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाकर गोकुलवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाया था। गोवर्धन पूजा कर कृष्ण को इस दिन 56 व्यंजन या छप्पन भोग चढ़ाया जाता है। विभिन्न व्यंजनों को एक पर्वत के आकार में व्यवस्थित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.