रायबरेली, फरवरी 1 -- रायबरेली,संवाददाता। रविवार को पूरे जिले में बड़े ही धूमधाम के साथ संत रविदास की जयंती मनाई गई। इसमें जगह-जगह आयोजित किए गए कार्यक्रम में शोभा यात्रा निकालकर भंडारे का भी आयोजन किया गया। वहीं कार्यक्रम में लोगों ने अपने-अपने विचार भी व्यक्त किए। कांग्रेस कार्यालय में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को व्यक्त किया गया। समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में जिलाध्यक्ष इ. वीरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में संत रविदास की जयंती मनाई गई। इसमें एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी भक्ति आंदोलन के महान संत कवि थे। उन्होंने गरीबों,पिछड़ों के उत्थान के लिए अने...