शामली, फरवरी 1 -- जिलेभर में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में संत रविदास मंदिरों में हवन-पूजन भंडारों का आयोजन किया। इस मौके पर विचार गोष्ठियों के माध्यम से संत रविदास के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। उनके जीवन आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। कई स्थानों से शोभायात्राऐं भी निकाली गई। रविवार को शहर के टंकी रोड स्थित संत रविदास मंदिर में श्री गुरू रविदास समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में 649वीं जयंती पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके मुख्य यज्ञमान मंदिर समिति के अध्यक्ष सतेंद्र धीरयान, कंवरपाल जयंत व राजेश कुमार रहे। यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति प्रदान की। यज्ञ के बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप म...