अमरोहा, मार्च 16 -- अमरोहा। जिलेभर में होली पर्व धूमधाम संग मनाया गया। शहर से गांव तक हुरियारों ने खूब रंग-गुलाल उड़ाया। होली के गीतों पर युवाओं संग बच्चों ने जमकर मस्ती की। पिचकारी से रंग की बौछार कर सभी को तरबतर कर दिया। वहीं त्योहार के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने राहत की सांस ली। जिले में होली की उमंग बुधवार से ही दिखने लगी थी। गुरुवार शाम होलिका दहन के बाद से ही लोग होली के रंग में रंगने लगे। सुबह होते-होते हर कोई होली की मस्ती में डूब गया। वहीं बच्चों की मस्ती गुरुवार शाम से ही दिखने लगी थी। हर तरफ होली की गूंज सुनाई दी। बच्चे सुबह होने का इंतजार करने लगे। शुक्रवार सुबह मौसम में ठंडक थी बावजूद इसके बच्चों एवं युवाओं ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाया। सुबह 10 बजे के बाद हर कोई होली के रंग में रंग गया। हर तरफ होली के गीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.