देवघर, जनवरी 13 -- देवघर, प्रतिनिधि एसपी सौरभ के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से जिले के सभी पुलिस निरीक्षकों द्वारा अपने-अपने अंचल क्षेत्र में स्थित ज्वेलरी शॉप का औचक निरीक्षण किया गया। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य ज्वेलरी दुकानों में सुरक्षा मानकों की जांच करना तथा संभावित आपराधिक घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करना था। औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस निरीक्षकों ने ज्वेलरी शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, उनकी कार्यक्षमता तथा रिकॉर्डिंग की अवधि की बारीकी से जांच की। कई दुकानों में कैमरे सही स्थिति में पाए गए, वहीं कुछ दुकानों को कैमरों की दिशा ठीक करने, उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे लगाने एवं रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सीसीट...