गया, फरवरी 19 -- जिले में इन दिनों चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। लगभग हर दूसरे दिन किसी न किसी थाना क्षेत्र से चोरी की वारदात सामने आ रही है। रात के अंधेरे में सक्रिय चोरों का गिरोह बंद घरों को सॉफ्ट टारगेट बना रहा है। खासकर वे मकान, जहां परिवार बाहर गया हो या घर कई दिनों से बंद हो चोर उसे निशाना बना रहा है। बीते कुछ हफ्तों में सरकारी कर्मियों के घरों से लेकर आम नागरिकों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों तक को निशाना बनाया गया है। कई मामलों में लाखों रुपये के आभूषण, नकदी और कीमती सामान की चोरी हुई है। शहर के रिहायशी इलाकों के साथ-साथ बाजार क्षेत्र भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। 13 फरवरी को दिनदहाड़े उचक्कों ने जीबी रोड़ से डीड राइटर अलख निरंजन सिंह के स्कूटी के डिक्की से ढाई लाख उड़ा ले गया। 13 फरवरी को ही डेल्हा थाना क्षेत्र के बालाजी रोड नंबर...