आरा, फरवरी 19 -- -अधिकारियों की ओर से बच्चियों की माताओं को किट और उपहार दे सम्मान दिया गया आरा/पीरो, हि.टी.। जिलेभर के प्रखंडों में कन्या रत्न सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया। इस दौरान प्रखंडों के अधिकारी और चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों की ओर से जनवरी महीने में बच्चियों को जन्म देने वाली माताओं को किट और उपहार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर डीपीओ रीना श्रीवास्तव ने कहा कि कन्या अपने साथ विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर आ रही हैं। बच्चियों को पढ़ा-लिखा कर सशक्त बनाएं। सरकार महिलाओं को नौकरी में 50 प्रतिशत आरक्षण दे रही है। उन्होंने बच्चियों के भविष्य के लिए मंगल कामना की। शहीद भवन पीरो में समारोह का उद्घाटन बीडीओ अशोक कुमार और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रवि कुमार ने किया। बीडीओ ने कविता ...