अमरोहा, अक्टूबर 10 -- अमरोहा, संवाददाता। सुहाग का प्रतीक करवा चौथ पर्व शुक्रवार को जिलेभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखेंगी। देर शाम चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाएगा। छलनी में जलता हुआ दीपक रखकर चंद्रमा का दर्शन कर पति का दीदार करेंगी। पर्व को लेकर घरों में चहल-पहल का माहौल है। बाजार में रौनक छाई है। करवा चौथ की खरीदारी से बाजार गुलजार है। शुक्रवार को करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। पर्व मनाने की महिलाओं ने तैयारी पूरी कर ली है। बाजारों में त्योहार की रौनक दिखने लगी है। बाजारों में करवा व पूजन सामग्री की दुकानें सज चुकी है। इस बार भी मिट्टी के करवों के साथ डिजाइनर करवों की मांग है। डिजाइनर थाली और छलनी भी महिलाएं खरीद रही हैं। करवा चौथ व्रत को लेकर महिलाओं में इस बार खासा उत्साह नजर आ रहा है। बाजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.