बांका, अक्टूबर 9 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के देवघर सुल्तानगंज मुख्य मार्ग स्थित जिलेबिया पहाड़ के तीखे टर्निग पर दुर्घटना ग्रस्त हुए टेंपो से पुलिस ने 316 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद कर लिया। पुलिस ने टेंपो के घायल चालक मुहम्मद कल्लू को इलाज के लिए बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। इधर क्षतिग्रस्त टेंपो से शराब का गंध आने पर पुलिस ने टेंपो को थाना लाकर जांच किया तो जांच के दौरान टेंपो के छत में बने तहखाने में 316 बोतल अंग्रेजी शराब मिली। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने टेंपो को भी जब्त कर लिया। घटना बुधवार की दोपहर 2 बजे की है। चालक मुहम्मद कल्लू गांव गढ़ियारा थाना मधुपुर झारखंड का रहने वाला है। टेंपो से शराब का खैप्प झारखंड से लेकर सुल्तानगंज की ओर जा रहा था। थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.