हजारीबाग, मार्च 18 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता । उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देश पर सिविल सर्जन सरयू प्रसाद ने सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं सहित नियमित स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई। बैठक में सिविल सर्जन ने संबंधित पदाधिकारियों को समय पर गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच सुनिश्चित करने, उन्हें एंबुलेंस उपलब्ध कराने व संस्थागत प्रसव सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं को संचालित करने का निर्देश दिया। सिविल सर्जन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें। उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मी, चिकित्सक, नर्स, एएनएम आदि कर्मियों के कार्यों का समय समय पर आकलन किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.