लखीसराय, फरवरी 19 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। फाइलेरिया बीमारी का नाम सुनते ही जेहन में हांथी पांव के लिए इंसान का चित्र उभर आता है। अगर किसी इंसान को हो जाता है। तो बस इसी रूप में जीने के लिए विवश हो जाता है। ये बिमारी बस इसी रूप में हो ये कहा नहीं जा सकता है। अगर हम समय पर फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचने के लिए सर्वजन दवा सेवन अभियान में दवा नहीं खाते हैं, तो ये बीमारी शरीर के अन्य अंगों में भी होने की प्रबल संभावना बनी रहित है। सीएस डॉ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि अभी तक जिले में कुल 4,91,152 ने दवा खाया है। जो दवा खाने के लिए निर्धारित लक्ष्य का 46 प्रतिशत है। जिले में दवा खाने के लिए 10,74,713 लोगों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सीएस ने बताया की इस अभियान में कुल 580 ड्रग टीम को लगाया गया है। टीम के साथ सभी प्रभारी को साफ ...