अलीगढ़, जनवरी 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रामीण विकास कार्यों की तस्वीर अच्छी नहीं है। गुरुवार को डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला स्वच्छता समिति एवं जिला स्वच्छ भारत मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में विकास कार्यों की पोल खुल गई। गांव की सफाई व्यवस्था से लेकर शौचालय, जीरो पावर्टी व आरआरसी केंद्र को लेकर पंचायत राज विभाग के प्रति डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। कार्यों को जल्द संपन्न कराने के निर्देश दिए। जिला स्वच्छता की समिति की बैठक में डीपीआरओ यतेन्द्र सिंह ने बताया जिले के 852 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष अवशेष बचे 89 ग्रामों से 23 में आरआरसी निर्माण शुरू कराया गया है। अभी 62 बचे हुए हैं। डीएम ने अवशेष सभी 62 ग्रामों में सभी प्रकरणों का निस्तारण कर शीघ्र कार्य आरंभ कराने के निर्देश दिए। रेट्रोफिट शौचालयों को लेकर बताया कि 196013 के सापेक्ष 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.