पूर्णिया, फरवरी 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला के 256 वें स्थापना दिवस पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरु कर दी गई है। इस तैयारी के बावत जिला कला एवं सांस्कृतिक पदाधिकारी पंकज कुमार पटेल के द्वारा जिले के विभिन्न सांस्कृतिक संस्थाओं के साथ प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी मरंगा में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में अलग-अलग सांस्कृतिक संगठन के कई सदस्यों में मुख्य रूप से जयदीप मुखर्जी, अमित कुंवर, शिवाजी राव, चांदनी शुक्ला,गरिमा कुमारी समेत कई लोग मौजूद थे। बैठक में सभी सांस्कृतिक संगठन की ओर से स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम के संदर्भ में विचार विमर्श किया गया। कला संस्कृति पदाधिकारी की ओर से सभी सांस्कृतिक संगठन स्थापना दिवस पर प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यक्रम की सूची संलग्न करने के लिए कहा गया ताकि समय रह...