साहिबगंज, जुलाई 6 -- साहिबगंज। जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल स्थानीय सिद्धो कान्हु स्टेडियम में शनिवार को अंतिम दिन अंडर 17 बालक वर्ग में पहला मैच उधवा व साहिबगंज टीम के बीच खेला गया । जिला शिक्षा परियोजना की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मौके पर उधवा ने 3-0 से साहिबगंज को पराजित किया । दूसरे मैच में बरहेट ने पतना को 3 -0 से एवं मंडरो ने बोरियो को 2- 0 से पराजित किया। राजमहल ने तालझारी को 1 गोल से पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया। सेमीफाइनल के मुकाबले में मंडरो व उधवा ने अपने विपक्षी टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में मंडरो और उधवा निर्धारित समय सीमा के भीतर एक-दूसरे के खिलाफ कोई गोल नहीं सका। पेनल्टी शूटआउट से फाइनल मुकाबले का रिजल्ट तय हुआ। मंडरो ने उधवा को हराकर प्रमंडल के लिए क्वालीफाई किया। प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.