मऊ, जनवरी 15 -- मऊ, संवाददाता। जिला सूचना अधिकारी धनपाल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति-हमारी पहचान के अंतर्गत तहसील स्तरीय कार्यक्रम के बाद अब जिला स्तरीय 'संस्कृति उत्सव' का आयोजन नगर पालिका कम्युनिटी हाल में 17 जनवरी को आयोजित होगा। इस आयोजन में चयनित कलाकारों को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में चयनित कलाकार को उत्तर प्रदेश पर्व के अवसर पर लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि कलाकारों की पहचान कर उन्हें उनकी योग्यतानुसार मंच प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित एवं समृद्ध करने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग ने उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान के अंतर्गत संस्कृति उत्सव की शुरूआत की गई है। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्कृति उत्सव 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। इस...