रांची, नवम्बर 11 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन खूंटी द्वारा बुधवार को बिरसा मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन बुधवार पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे किया जाएगा और यह 14 नवंबर तक चलेगी। इस आयोजन का उद्देश्य जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और स्थापना दिवस समारोह को यादगार बनाना है। यह जानकारी जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...