कौशाम्बी, अगस्त 18 -- मंझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सोमवार को जिले की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय समाधान दिवस डीएम मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में चायल तहसील में हुआ। उन्होंने जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयांतर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस के मौके पर डीएम ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस एवं आईजीआरएस शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाए। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर संबंधित अधिकारियों को ऑनलाइन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.