अल्मोड़ा, नवम्बर 16 -- जीजीआईसी में जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव हुआ। महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किए। मानव जाति के कल्याण के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी विषय पर विज्ञान ड्रामा भी हुआ। यहां मेयर अजय वर्मा, प्रधानाचार्य यूसी पांडे, जिला विज्ञान समन्वयक विनोद राठौर, तोषी टम्टा, मदन भण्डारी, डॉ. प्रभाकर जोशी, डॉ. दीप प्रकाश जोशी, पंकज जोशी, प्रदीप बिष्ट, प्रतिमा वर्मा, सुरेन्द्र चौहान, सौरव पंत रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...