मुजफ्फरपुर, नवम्बर 24 -- मुजफ्फरपुर। जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 12 दिसंबर को डीएन हाईस्कूल में होगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमार अरविंद सिन्हा ने प्रदर्शनी के लिए पत्र जारी कर दिया है। विज्ञान प्रदर्शनी का विषय सुरक्षित भविष्य के लिए विज्ञान व प्रौद्योगिकी रखा गया है। इस विषय के सात उप विषय रखे गये हैं। इनमें टिकाऊ खेती, अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प, हरित ऊर्जा, उभरती हुई प्रौद्योगिकियां, मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य व स्वच्छता और जल संरक्षण है। प्रदर्शनी सुबह 10 बजे से होगी। विज्ञान प्रदर्शनी के अलावा जिला स्तरीय द्वितीय बिहार बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम के लिए भी अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह कार्यक्रम 5 दिसंबर को होगा। शोध कार्यक्रम का विषिय खाद्य सुरक्षा व पर्यावरणीय स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन रखा गया है...