पूर्णिया, फरवरी 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार बाल भवन किलकारी में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान दिवस प्रतियोगिता के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न सरकारी और प्लस टू स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक सोच और बौद्धिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। घोषित परिणामों में जेएलएनएचएस गुलाबबाग के छात्रों का दबदबा रहा। जिन्होंने तीन में से दो श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कंचन, अतीफा और सुमित जिला टॉपर बने। प्रतियोगिता का आयोजन तीन मुख्य विधाओं में निबंध लेखन, लिखित क्विज और वक्तृत्व भाषण में किया गया था। निर्णायक मंडल द्वारा जारी सूची के अनुसारनिबंध लेखन आदर्श उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, परोरा की छात्रा कंचन कुमारी ने अपनी लेखन शैली से जजों को प्रभावित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। ...