पलामू, फरवरी 20 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) मेदिनीनगर के प्रांगण में शुक्रवार को जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की प्राचार्या अमृता सिंह, प्रभारी प्राचार्य डॉ धीरेंद्र सिंह, संकाय सदस्य मोहम्मद हसन रजा, नूतन कुमारी, मृत्युंजय कुमार, मोहम्मद शाहिद अनवर एवं जितेंद्र कुमार तिवारी आदि ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या अमृता सिंह ने कहा कि लोक नृत्य हमारी सांस्कृतिक धरोहर है और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से परंपराएं जीवंत रहती हैं। उन्होंने समूह गायन की विशेषताओं पर भी विस्तार से चर्चा की। प्रभारी प्राचार्य डॉ धीरेंद्र सिंह ने लोक नृत्य की उपयोगिता, उसकी समसामयिक प्रासंगिकता तथा भविष्योन्मुख प्रतिभाओं की खोज पर जोर ...