मथुरा, फरवरी 9 -- उत्तर प्रदेश रोलर स्केटिंग एसोसिएशन (यूपीआरएसए) के निर्देशन में वृंदावन रोलर स्केटिंग एकेडमी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में 30 विद्यालयों के 225 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। द मिलेनियम स्कूल में प्रतियोगिता का उद्घाटन आगरा मण्डल कोआर्डिनेटर अजय वर्मा, जिला कोआर्डिनेटर डॉ. दलबीर सिंह कौन्तेय ने सयुंक्त रूप से किया। आयोजन सचिव शैलेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में जनपद के 30 विद्यालयों के 225 खिलाड़ियों के द्वारा भाग लिया गया। पुरुस्कार मुख्य अतिथि यूथ आईकन कन्हैया गुर्जर ने विजेता खिलाड़ी को पदक और प्रमाण-पत्र वितरण किये। यह प्रतियोगिता एडजेस्टेबल स्केट्स क्वाड, इन लाइन टॉयज एवं प्रोफेशनल स्केट्स के चार कैटेगरी में आयोजित की गई। इसमें 6 से 8 आयु बालिका वर्ग प्रथम कु. पाखी वर्म...