कोडरमा, मई 15 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। जिला स्तरीय राष्ट्रीय योग ओलंपियाड 2025 का आयोजन सीडी बालिका प्लस टू हाई स्कूल में 15 मई को हुई। प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड शिक्षा परियोजना कोडरमा के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई थी। मीडिल स्कूल कक्षा 6 से 8 व माध्यमिक विद्यालय कक्षा 9 से 10 बालक, बालिका शामिल थे। प्रतियोगिता में सभी प्रखंडों के चयनित खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें चार बालक व दो बालिका का चयन राज्य स्तरीय राष्ट्रीय योग ओलंपियाड 2025 के लिए किया गया। कार्यक्रम का संचालन विक्रम परमार ने किया। कक्षा 6 से 8 के 10 से 14 वर्ष बालक वर्ग में कौशिक कुमार व सत्यम कुमार का चयन किया गया। कक्षा 9 से 10 के 14 से 17 वर्ष बालक वर्ग में शिवम कुमार व आयुष कुमार सिंह का चयन किया गया। वहीं कक्षा 9 से 10 के 14 से 17 वर...