रांची, दिसम्बर 18 -- रांची। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप 20 दिसंबर को रांची जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव खेलगांव स्थित राज्य संग्रहालय, होटवार में आयोजित होगा। जिला स्तर पर प्रतिभा दिखाने के बाद सफल प्रतिभागी 23 दिसंबर को प्रमंडल स्तरीय युवा महोत्सव में हिस्सा लेंगे। इस महोत्सव के दौरान युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए कई विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें मुख्य रूप से सामूहिक लोकगीत, सामूहिक लोकनृत्य, कविता लेखन, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता शामिल हैं। विभाग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार, इन प्रतियोगिताओं में 14 से 29 वर्ष की आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। उद्देश्य युवाओं को अपनी कला और कौशल के प्रदर्शन के लिए एक उचित मंच प्रदान करना है।

ह...