नवादा, नवम्बर 25 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक कर तीन दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव सह विज्ञान मेला के तैयारी की समीक्षा की और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। जिला कला संस्कृति पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी ने बताया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025 का आयोजन 01 दिसम्बर व 02 दिसम्बर को नगर भवन, नवादा तथा खेल भवन, हरिश्चन्द्र स्टेडियम, नवादा में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में जिला के 15 वर्ष से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा कलाकार व छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकते हैं। जिला स्तरीय युवा उत्सव में अलग-अलग विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इनमें समूह लोक गायन, समूह लोक नृत्य, चित्रकला, कहानी लेखन, कविता लेखन वक्तृता यानी भाषण, इनोवेशन ट्रैक यानी विज्ञान मेला का आयोजन किया जायेगा।...