संभल, नवम्बर 18 -- युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में बहजोई महाविद्यालय परिसर में जिला स्तरीय युवा उत्सव एवं विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, पेंटिंग, कहानी लेखन, कविता लेखन, डिक्लेमेशन व विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस बीच डिक्लेमेशन में छात्रा नाव्या, कहानी लेखन में अमित कुमार व चित्रकारी में कीर्ति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं विज्ञान प्रदर्शनी में जीएलएम इंटर कॉलेज सिरसी, लोकगीत में जीजीआईसी संभल तथा लोकनृत्य में बहजोई महाविद्यालय प्रथम स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि ने महिला सशक्तिकरण और युवा शक्ति को देश की प्रगति का आधार बताते हुए प्रेरित किया। संचालन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.