बेगुसराय, दिसम्बर 6 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के कंकौल स्थित प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में तीन दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालय, महाविद्यालय एवं संस्थाओं के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अपर समाहर्ता सह लोक शिकायत निवारण अधिकारी शकील आलम, डीईओ मनोज कुमार, जिला सूचना जनसंपर्क अधिकारी नेहा कुमारी, जिला खेल अधिकारी बिट्टू कुमार और जिला कला संस्कृति अधिकारी श्याम सहनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शास्त्रीय एकल गायन में रोशनी कुमारी, रेशम कुमारी, हर्षित कुमार, सुनील कुमार, प्रभात कुमार, ध्रुव राज, आर्यन राज, रूपा कुमारी, तनुजा प्रवीण, ज्योति कुमारी और नकुल कुमार ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। एकल लोक ...