कौशाम्बी, अगस्त 13 -- मंझनपुर, संवाददाता। जिला प्रशासन के समन्वय से हर घर तिरंगा अभियान एवं स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय बालक, बालिका वर्ग की क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन 15 अगस्त को प्रात: 6:30 बजे किया जाएगा। बालक, बालिका वर्ग की पांच किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस कांशीराम गेस्ट हाउस ओसा के बगल नहर रोड से प्रारम्भ होते हुए अहिरनपुर चौराहा से सीधे दुर्गा मंदिर मोड़ से बाए भेलखा गांव होते हुए पोस्टमार्टम रोड से आगे स्टेडियम गेट पर समाप्त होगी। यह जानकारी उप क्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू ने दी। उन्होंने बताया कि इच्छुक बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी क्रॉस कंट्री रेस में प्रतिभाग करने के लिए अपना नि:शुल्क पंजीकरण 14 अगस्त तक जिला खेल कार्यालय में प्रात: 10 बजे से सांय चार बजे तक करा सकतें है। इस प्रतियोगिता में दोनों वर्गों के प्रथम छ: स्थान प्राप...