देवघर, दिसम्बर 18 -- देवघर। तक्षशिला विद्यापीठ के डॉ.कृष्णानंद झा मेमोरियल ऑडिटोरियम में बुधवार को डाक विभाग देवघर प्रमंडल द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय फिलाटेलिक प्रदर्शनी देवपेक्स 2025 का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि सह कार्यकारी निदेशक एम्स देवघर प्रो.डॉ.नितिन एम गंगाने ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रुप में तक्षशिला विद्यापीठ के प्रबंध निदेशक अशोकानंद झा एवं अधीक्षक डाकघर गुमला प्रमंडल शांतनु आजाद मौजूद रहे। वहीं निर्णायक के रुप में देवघर के प्रसिद्ध फिलेटलिस्ट रजत मुखर्जी का महत्वपूर्ण सहभागिता रही। इस प्रदर्शनी में धनबाद, रांची व देवघर सहित विभिन्न स्थानों से आए फिलेटलिस्टों द्वारा देश-विदेश के दुर्लभ, ऐतिहासिक एवं विषयगत डाक टिकटों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। मौके पर देवपेक्स 2025 अ...