दरभंगा, दिसम्बर 17 -- लहेरियासराय। नेशनल ई-गवर्नेंस प्लान (कृषि) अंतर्गत कृषि उन्नति योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री योजना के जिले में प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को प्रेक्षागृह में अधिकारियों व कर्मियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। उद्घाटन अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार व डीएओ सिद्धार्थ सहित अन्य अधिकारियों ने किया। कार्यक्रम में जिले के सभी सीओ, राजस्व अधिकारी, कर्मचारी, बीएओ, कृषि समन्वयक, प्रखंड कृषि तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक तथा कॉमन सर्विस सेंटर के कर्मियों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...