सिमडेगा, जनवरी 7 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को एक दिनी जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में रजिस्ट्रार जन्म-मृत्यु, नागरिक निबंधन कार्य से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। प्रशिक्षण का उद्देश्य जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण की प्रक्रिया को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाना था। कार्यक्रम के दौरान डीसी कंचन सिंह ने कहा कि जन्म और मृत्यु का पंजीकरण केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि यह नागरिकों के अधिकारों से जुड़ा एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि जन्म-मृत्यु पंजीकरण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी...