चंदौली, फरवरी 14 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड शहाबगंज के कम्पोजिट विद्यालय बनभीषमपुर के कक्षा आठ के छात्र कृष्णा यादव ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत 12 फरवरी को आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर वनांचल क्षेत्र का मान बढ़ाया है। छात्र की इस उपलब्धि पर जिला स्तर से प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। शुक्रवार को विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में नायब तहसीलदार मुहम्मद आरिफ अंसारी ने कृष्णा यादव को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुदूर वनांचल क्षेत्र से निकलकर जब कोई छात्र जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करता है, तो यह उसकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम होता है। उन्होंने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर परिश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.