सुल्तानपुर, दिसम्बर 3 -- कुड़वार, संवाददाता। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में नामांकित दिव्यांग बच्चों की एक दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें जिले के दिव्यांग बच्चों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लेकर अपने हुनर का परिचय दिया। बुधवार को कंपोजिट विद्यालय कुड़वार प्रथम के खेल मैदान पर एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेन्द्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों की 50 मीटर दौड़ में धनपतगंज ब्लॉक के विवेक तिवारी ने प्रथम,कुड़वार ब्लॉक के युवराज सिंह ने द्वितीय व मनीष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ बालक में लंभुआ ब्लॉक के दीपांशु ने प्रथम,धनपतगंज ब्लॉक के सुमित प्रजापति ने द्वितीय,कुड़वार ब्लॉक के नंद कुमार ने तृतीय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.