गया, फरवरी 11 -- गया जी शहर के हरिदास सेमनरी स्कूल परिसर स्थित प्रेक्षागृह में गया जी डाक प्रमंडल के नेतृत्व में 20 व 21 फरवरी को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी एक यादकर होगा। जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी को बोधिपेक्स नाम दिया गया है जो बोधगया के बोधिवृक्ष से संदर्भित है। डाक टिकट प्रदर्शनी की तैयारी की समीक्षा करते हुए वरीय डाक अधीक्षक अंशुमान ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डाक टिकट प्रदर्शनी को सफल बनाने के लिए गयाजी वरीय डाक विभाग के अधिकारी और कर्मी काफी तत्परता से लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि डाक टिकट प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य पोस्टमास्टर जनरल बिहार पटना मोजफ्फर उद्दीन अब्दाली करेंगे। इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल उत्तरी प्रक्षेत्र मुजफ्फरपुर पवन कुमार, पोस्टमास्टर जनरल पोस्टमास्टर जनरल पूर्वी प्रक्षेत्र भागल...