गिरडीह, मार्च 29 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं सीएम उत्कृष्ट विद्यालय की बच्चियां शामिल हुईं। उनके द्वारा सामूहिक एवं एकल रुप से डांस की प्रस्तुति की गई। बच्चियों के द्वारा रंग-बिरंगे परिधानों में प्रस्तुत किए गए डांस की लोगों ने तारीफ भी की है। मौके पर उपस्थित आरकेभी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विभागाध्यक्ष जगदीश प्रसाद मेहता एवं संस्थान की प्राचार्या कंचन कुमारी उपस्थित थीं। दोनों ने कहा कि बच्चियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। आज उन्होंने यह साबित कर दिखाया है। उनकी प्रतिभाओं को निखारने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता है। डांस प्रतियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.