भदोही, फरवरी 16 -- भदोही, संवाददाता। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन संघ द्वारा जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 16 फरवरी सोमवार को सुबह आठ बजे पटेल नगर स्थित हास्टल मैदान में होगा। इसमें 18 से बीस वर्ष तक के बालक-बलिकाओं का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी मंडल और राज्य स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। एथलेटिक्स संघ के सचिव कैलाश नाथ पाल ने बताया कि चयन ट्रायल में 18 से बीस वर्ष तक के बालक-बालिका वर्ग के धावक प्रतिभाग करेंगे। चयन ट्रायल में गोला थ्रो, डिस्कस थ्रो, जेवलीन थ्रो, हाई जंप, लंबी कूद, ऊंची कूद समेत अन्य खेलों में खिलाड़ियों का चयन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...