बुलंदशहर, जनवरी 16 -- माय भारत-युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन में माय भारत बुलंदशहर द्वारा यमुनापुरम स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। समापन पर सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेताओं व प्रतिभागियों को पुरस्कार, प्रमाण-पत्र व स्मृति-चिह्न प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिताओं का उद्घाटन नगर पालिका चेयरमैन दीप्ति मित्तल ने किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, माय भारत के उपनिदेशक आकर्ष दीक्षित, जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अंकित भाटी आदि मौजूद रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर खेल भावना बनाए रखने की शपथ दिलाई। प्रतियोगिताओं में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.