लातेहार, दिसम्बर 30 -- लातेहार, संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता एवं एसपी कुमार गौरव की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन मंगलवार को किया गया। बैठक में डीसी को जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि 13 नवंबर से अब तक अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध 28 निरीक्षण किए गए हैं, जिनमें 36 वाहनों को जब्त कर 08 प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा 10 लाख 36 हजार रुपए जुर्माना राशि की वसूली की गई। डीसी ने जिला अंतर्गत अवैध खनन भंडारण एवं परिवहन रोकने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों , थाना प्रभारियों को संयुक्त रूप से औचक छापेमारी करने एवं इसमें संलग्न व्यक्तियों पर कारवाई करने का निर्देश दिया एवं अनियमितता पाए जाने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने की बात कही गई। समीक्षा के क्रम में जिला अंतर...