किशनगंज, फरवरी 21 -- किशनगंज। संवाददाता अपर समाहर्ता अमरेन्द्र कुमार पंकज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तरीय कार्य विभाग के सभी कार्यपालक अभियंता, अनुमंडल पदाधिकारी तथा खनिज विकास पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार खनन से प्राप्त होने वाले राजस्व की विभिन्न मदों-ईंट भट्ठा, बालू, कार्य विभाग, मिट्टी एवं दंड आदि की विस्तृत समीक्षा की गई। खनिज विकास पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि ईंट भट्ठा मद से 162.90 लाख, बालू मद से 1891.09 लाख, कार्य विभाग से 1346.37 लाख तथा अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण (19 फरवरी 2026 तक) से 417.19 लाख की वसूली की गई है। अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के अंतर्गत कुल 1232 छापेमारी की गई, 255 वाहन जप्त किए गए तथा अवैध परिवहन/खनन के विरुद्ध...