हजारीबाग, मई 17 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में खेलो झारखंड के तहत शुक्रवार को जिला स्तरीय प्रथम कैरमबोर्ड टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन हिन्दू 2 उच्च विद्यालय के सभागार में आयोजित हुई। जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों के विजयी खिलाड़ी शामिल हुए। कुल आठ कैरम बोर्ड पर यह खेल का आयोजन किया गया। अंडर 17 एकल बालिका वर्ग में सदर प्रखंड के साक्षी कुमारी, वही बालक वर्ग में कटकमदाग प्रखंड के यस राज विजेता रहे। अंडर 17 युगल बालिका वर्ग के प्रतियोगिता में बरही प्रखंड के नैना कुमारी व सृष्टि कुमारी विजेता बने। वही बालक वर्ग में डाडी प्रखंड के आयुष कुमार व प्रियांशु कुमार विजेता रहे। अंडर 19 एकल बालिका वर्ग में डाडी प्रखंड के सुप्रभा उरांव, बालक वर्ग में विष्णुगढ़ प्रखंड के अमित कुमार सिंह विजेता रहे। अंडर 19 युगल में ब...